फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No electricity connection, no camera, yet examination center became

Raebareli News: बिजली कनेक्शन व कैमरे नहीं, बन गया परीक्षा केंद्र

Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No electricity connection, no camera, yet examination center became
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए ऐसे कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां न तो बिजली कनेक्शन है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। खिड़की-दरवाजे टूटे हैं तो फर्श भी बदहाल है। ऐसे में परीक्षा करा पाना संभव नहीं हैं। प्रधानाचार्य ने समस्याओं का जिक्र करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डीह का है, जिसे यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में शामिल किया है। इस परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल के 350 और इंटरमीडिएट के 121 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कक्षों के खिड़की और दरवाजे टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं है और न ही बिजली कनेक्शन है। विद्यालय में सिर्फ चार शिक्षक ही तैनात हैं। परीक्षा के लिए जरूरी संसाधनों का पूरी तरह अभाव है। प्रधानाचार्य अनीता देवी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आपत्ति भेजी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय को बोर्ड परीक्षा का केंद्र प्रस्तावित किया गया है, जबकि यहां पर बिजली कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य संसाधनों का अभाव है। ऐसे में परीक्षा कराने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 115 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हुई है। इस पर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। अब तक 60 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र बनाने या हटाने, ज्यादा दूरी पर परीक्षार्थियों का आवंटन किए जाने, परीक्षा केंद्र की क्षमता से अधिक या कम परीक्षार्थी आवंटित करने समेत अन्य बिंदुओं पर आपत्तियां मांगी गई थीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि ई-मेल आईडी पर आपत्तियां मांगी गई थी। लगभग 60 ई-मेल प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को सभी ई-मेल के प्रिंट आउट लेने के बाद उन्हें अलग-अलग किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि किस प्रकार की कितनी आपत्तियां आई हैं। सभी आपत्तियों का परीक्षण कराने के बाद उनके निस्तारण के संबंध में आख्या यूपी बोर्ड को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed