फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nifft

निफ्ट के परिधान पहनेंगी सखियां, प्रदेश में 58 हजार सखियों की होगी नियुक्ति

Thu, 18 Feb 2021 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
nifft
निफ्ट का भवन। - फोटो : RAIBARAILY
यदि सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश भर की बीसी सखियां रायबरेली निफ्ट के डिजाइनरों से तैयार रंग बिरंगे परिधानों (यूनिफॉर्म) में नजर आएंगी। निफ्ट ने पांच कांसेप्ट (डिजाइन) शासन को भेजे हैं। जिनका प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री को दिसंबर में ही दिया जा चुका है। अब इन पांच विकल्पों में से एक को हरी झंडी मिलते ही यूनिफॉर्म बनाने का काम शुरू हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो यह रायबरेली निफ्ट के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जल्दी ही करीब 58000 हजार बैंकिंग कारेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी) की नियुक्तियां होनी हैं। ये सखियां अपने कामकाज के दौरान अलग नजर आएं। इसके लिए ड्रेस कोड तैयार किया जा रहा है। इसमें साड़ी और सलवार-कमीज शामिल है। शासन के आदेश पर इनकी ड्रेस डिजाइन करने का काम राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली को करना है। निफ्ट ने पांच कांसेप्ट (डिजाइन) तैयार कर शासन को भेजे हैं। इनका प्रेजेंटेशन दिसंबर में मुख्यमंत्री को उनके आवास पर दिया जा चुका है।
विज्ञापन


निफ्ट के अधिकारियों के मुताबिक अगर इनमें से कोई डिजाइन पसंद आई तो ठीक है, वरना शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार यूनिफॉर्म तैयार की जाएगी। यह किस थीम पर रहेगी, उसका रंग और बार्डर कैसा होगा, इस बारे में शासन से आदेश मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। जिस डिजाइन को शासन से हरी झंडी मिलेगी, उसी हिसाब से यूनिफॉर्म बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसी सखी के लिए पांच कांसेप्ट (डिजाइन) तैयार किए गए हैं। इसमें साड़ी और सलवार-कमीज का डिजाइन तैयार किया गया है, जिसका प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री आवास पर दिसंबर में किया जा चुका है। यहां से पांच डिजाइनें भेजी गई हैं। शासन से अनुमोदन मिलने का इंतजार है। यहां के डिजाइनरों की तैयार यूनिफार्म सखियां पहनेंगी, तो हर किसी को खुशी होगी।

-वेंकट सुब्रह्मण्यम, एसोसिएट प्रोफेसर

जिस यूनिफॉर्म को सखी पहनेंगी, उसका थीम, बार्डर, कलर क्या होगा, यह तय होना अभी बाकी है। शासन के आदेशानुसार पांच विकल्प भेजे गए हैं। इसमें बदलाव किया जाता है या नहीं, शासन को तय करना है। रायबरेली निफ्ट के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश भर की सखी यहां के डिजाइनरों की तैयार की गई यूनिफार्म पहनेंगी तो प्रदेश भर में यहां के डिजायनरों का नाम रोशन होगा।
- भरत साह, डायरेक्टर निफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed