फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   new year celebration

युवाओं में सिर चढ़कर बोला नए साल का खुमार, हर तरफ दिखा जश्न

Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
new year celebration
रायबरेली में बुधवार को नए साल पर जश्र मनाने के लिए इंदिरा उद्यान में प्रवेश करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। नए साल के पहले दिन जश्न में हर कोई डूबा दिखा। सुबह से लेकर शाम तक हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई पड़ी। खासकर युवाओं में नए साल का खुमार सिर चढ़कर बोला। होटल और रेस्तरां में पार्टी के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इंदिरा उद्यान और शहीद स्मारक पर नए साल में भारी उमड़ी और लोगों ने खूब मौजमस्ती की। सरकारी दफ्तरों में भी नए साल को लेकर उत्साह दिखा। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। लोगों ने मंदिर में अपने आराध्य का दर्शन पूजन कर नए साल का आगाज किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12 बजते ही लोग नए साल के जश्न में डूब गए। बुधवार से शुरू नए साल का आगाज लोगों ने मंदिरों में पूजन कर लिया। इनके बाद घर पर अपने बड़ों से आशीर्वाद लिया। फूल, ग्रीटिंग कार्डों और गिफ्ट का बाजार गर्म रहा। पूरे दिन युवाओं ने तोहफे खरीदे। चाहे फूलों की मार्केट रही हो या फिर ग्रीटिंग कार्ड एवं गिफ्ट कार्नर की दुकानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरियों की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। सबने खरीदारी करने में रुचि दिखाई। नए साल का स्वागत करने के लिए युवा वर्ग पूरे दिन उत्साहित रहा। नए साल पर इंदिरा उद्यान में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रंग बिरंगे फूल रहे। बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने उद्यान पहुंचकर मस्ती की। शहीद स्मारक में भी लोगों ने पहुंचकर जश्न मनाया।
नए साल पर हुआ प्रसाद वितरण
नए साल पर लोगों ने मंदिरों जाकर पूजा अर्चना की और परिवार के कल्याण की कामना की। जगमोहनेश्वर मंदिर, मंसा देवी मंदिर, चंपा देवी समेत अन्य मंदिरों में पूजा पाठ के लिए लोगों की भीड़ दिखी। सदर कोतवाली में बुधवार को रामचरितमानस पाठ पूरा होने पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।
सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अतुल सिंह समेत ने पूजा पाठ करके प्रसाद वितरण किया। उधर, मंगलवार की रात रामकृपाल तिराहा पर ऊं नम शिवाय का जाप हुआ। इसमें भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा पाठ के साथ आरती की गई और मानव कल्याण की कामना की गई।
ऊं नम शिवाय का जाप पूरा होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अनंत शंकर शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, ज्ञानशंकर दीक्षित, रामखेलावन रावत, अरविंद सिंहेे, देवेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल शुक्ला मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को नए साल की बधाई भी दी।

मोबाइल और सोशल मीडिया पर भी धूम
नए साल की शुभकामनाएं और मेसेज भेजने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया का भी खूब प्रयोग किया गया। दिनभर एक दूसरे को मेसेज भेजने की धूम रही। नए साल पर कोई फोटो तो कोई मेसेज भेजता रहा। इस वजह से कई बार बीएसएनएल और निजी कंपनियों की नेट सर्विस ध्वस्त भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed