{"_id":"5fa82df08ebc3e9b81349f27","slug":"new-fob-platform-and-highmask-light-made-in-harchandpur-raibaraily-news-lko5493018109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर में बना नया एफओबी, प्लेटफार्म और हाईमास्क लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर में बना नया एफओबी, प्लेटफार्म और हाईमास्क लाइट
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर बनाया गया फुट ओवरब्रिज।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर स्थित हरचंदपुर स्टेशन नए लुक में नजर आ रहा है। यहां सुविधाएं भी बढ़ा दी गई हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच आने-जाने के लिए फुट-ओवरब्रिज (एफओबी) बनवा दिया गया। जिससे अब यात्रियों को रेल लाइन पार करने में आसानी होगी।
नया प्लेटफार्म विकसित किया गया है। हाईमास्क लाइट लगाने के साथ ही पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर बेहतरीन लाइटिंग कराई गई है, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा रहा है। ट्रेनों के संचालन पर नजर रखने के लिए नवीन पैनल रूम बनाकर वर्चुअल डिस्प्ले यूनिट लगाई गई है।
लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन के लिए कराए गए दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य के चलते हरचंदपुर स्टेशन को भी काफी फायदा मिला है। पहले हरचंदपुर स्टेशन पर तीन रेल लाइन हुआ करती थीं, जिसमें एक मेन लाइन तो बाकी दो लूप लाइनें थीं।
विज्ञापन
दोनों लूप लाइनों में महज एक नंबर लाइन पर प्लेटफार्म बना थी। दूसरी लूप लाइन पर प्लेटफार्म न होने से रुकने वाली गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों को दिक्कत होती थी। अब स्टेशन पर चार लाइनें हो गई हैं। जिसमें दो मेन लाइन हैं। बाकी दोनों लूप लाइनों पर प्लेटफार्म तैयार हो गए हैं।
अब गाड़ियां रुकने पर यात्रियों को ट्रेन से उतरने में कोई असुविधा नहीं होगी। यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर उतरे, उन्हें प्लेटफार्म बदलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस समस्या को दूर करने के लिए फुट-ओवरब्रिज बनाया गया है। अभी तक यहां कोई एफओबी नहीं था।
जिससे यात्री ट्रैक पार करते रहते थे। स्टेशन परिसर में हाईमास्क लाइट लगाने के साथ ही प्लेटफार्म पर भी लाइटिंग की गई है। पार्किंग तैयार की गई है, ताकि स्टेशन परिसर में इधर-उधर गाड़ियां न खड़ी रहें। रंगाई-पुताई कराकर पूरे स्टेशन परिसर को चमका दिया गया है।
ट्रेनों के संचालन पर नजर रखने के लिए नवीन पैनल रूम बनाकर वर्चुअल डिस्प्ले यूनिट लगाई गई है। स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर कुंदनगंज से गंगागंज के बीच बिछाए गए नए रेल ट्रैक का निरीक्षण कर उसे हरी झंडी देने के लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त 10 नवंबर को आएंगे। जिससे इस हिस्से पर कराए गए काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस समय फिनिशिंग वर्क हो रहा है। डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर ट्रायल लिया जा रहा है, ताकि कुछ भी कमी रह गई हो तो उसे दूर किया जा सके। सीसीआरएस की हरी झंडी मिलते ही नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।
रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक राकेश यादव ने बताया कि नवीन ट्रैक पर अलग-अलग रफ्तार में इंजन दौड़ाकर ट्रायल लिया जा चुका है। गंगागंज, कुंदनगंज और हरचंदपुर स्टेशनों पर सभी पाइंट चेक करा लिए गए हैं।