फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Negligence exposed in Chief Engineer's inspection, sought clarification

मुख्य अभियंता के निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाही, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Negligence exposed in Chief Engineer's inspection, sought clarification
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन, लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता एके सिंह ने विद्युत वितरण खंड, सलोन का निरीक्षण किया। इस दौरान डिवीजन में कई अव्यवस्थाएं मिलीं। आईजीआरएस की कई शिकायतें लंबित मिलीं।
विज्ञापन

इस पर एक्सईएन एमके अहिरवार को फटकार लगाई। बिना किसी अवकाश के बाबू लापता मिले। इस पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। कहा, यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर विद्युत वितरण खंड सलोन में अक्सर अभियंता से लेकर कर्मचारी गायब रहते हैं। ज्यादातर अभियंता लखनऊ से आते-जाते हैं। इलाकाई लोगों को बिल जमा करने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए अभियंताओं के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की शिकायतों की हकीकत देखने मुख्य अभियंता गुरुवार को वितरण खंड सलोन पहुंचे। उपस्थित रजिस्टर चेक किया। इसमें से पुलकित और अमित कुमार अनुपस्थित मिले।
इसके अलावा कई आईजीआरएस की कई शिकायतें लंबित मिली। इसके अलावा विभागीय कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर एक्सईएन को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed