फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NCC cadets gave the message of Beti Bachao Beti Padhao

एनसीसी कैडेट्स ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets gave the message of Beti Bachao Beti Padhao
रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज के सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने गोद लिए ग्रामसभा अकबरपुर कछवाह के गांव तपापुर में बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी की 66 यूपी बटालियन के निर्देश पर रैली के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के सहयोग से लेफ्टिनेंट डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने ग्रामवासियों को कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार लड़कियों का लिंगानुपात लड़कों की तुलना में 943 प्रति 1000 पुरुष है। यह अपेक्षा से कम होता जा रहा है, जो कि एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

भारत के प्रत्येक नागरिक को कन्या शिशु बचाओ के साथ-साथ इनका समाज में स्तर सुधारने के लिए प्रयास करना चाहिए। एनसीसी अफसर आदित्य मोहन सोनी ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने की जरूरत है, जिसके लिए समाज को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी की 66 यूपी बटालियन के निर्देश पर शहर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाली। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार त्रिवेदी ने किया। रैली का नेतृत्व लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार एवं फर्स्ट ऑफीसर यादवेंद्र वाजपेयी ने किया। रैली ने बस स्टेशन, पुलिस लाइन होते हुए मटिहा ग्रामसभा का भ्रमण किया।
सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन के एनसीसी कैडेट्स ने गोद लिए गांव गिलकइयापुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की रैली निकाली। एनसीसी अफसर अजय सिंह ने कहा कि बेटों के साथ बेटियों को भी पढ़ाना चाहिए। दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनसीसी कैडेट्स एवं रोवर्स रेंजर्स ने रैली निकाल कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने झंडी दिखाई और कहा कि कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक कलंक है। डॉ. विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य समाज के लिंगीय अंतर को समाप्त करना है। विनय सिंह, शालिनी श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रो. उमापति त्रिपाठी, डॉ. रामप्रवेश तिवारी, विजय गुप्ता, सुखबीर सिंह, विजयपाल, राजेश यादव, प्रवीण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed