{"_id":"61d5e697cc25033c521abd41","slug":"nauchandi-kashi-vishwanath-canceled-operations-will-be-affected-till-tomorrow-raibaraily-news-lko6121255113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी, काशी विश्वनाथ निरस्त, कल तक प्रभावित रहेगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी, काशी विश्वनाथ निरस्त, कल तक प्रभावित रहेगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शाहजहांपुर में चल रहे नान-इंटरलाकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इसमें इस जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहीं, जबकि त्रिवेणी का संचालन लखनऊ तक ही किया गया।
बृहस्पतिवार व शनिवार को गरीब रथ भी निरस्त होने के कारण नहीं आएगी। इन सभी ट्रेनों का संचालन अभी दो दिन तक ऐसे ही चलेगा।
सीतापुर-रोजा सेक्शन पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद शाहजहांपुर के निकट रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान-इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है, जिससे मुरादाबाद मंडल ने शाहजहांपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त है।
इसका असर इस जिले से होकर गुजरने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गरीब रथ व त्रिवेणी एक्सप्रेस पर भी पड़ा है।
बुधवार को प्रयागराज और सहारनपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14511 एवं 14512 नौचंदी एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह वाराणसी से दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 15127 एवं 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
चोपन से टनकपुर के बीच दौड़ने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित है। इस गाड़ी को लखनऊ तक चलाया जा रहा है। हफ्ते में दो दिन चलने वाली गरीब रथ भी दोनों दिशाओं से एक-एक दिन निरस्त रहेगी।
यानी कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22407 गरीब रथ का संचालन बृहस्पतिवार को नहीं होगा, जबकि दिल्ली से वाराणसी लौटने वाली गाड़ी संख्या 22408 गरीब रथ शनिवार को नहीं आएगी। इन ट्रेनों का संचालन 8 जनवरी से पटरी पर लौटने लगेगा।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शाहजहांपुर के पास नान-इंटरलाकिंग का काम होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। हालांकि इसका असर तीन दिन तक ही रहेगा।