फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nandini won the women's final match

नंदिनी ने जीता महिला वर्ग का फाइनल मैच

Sat, 25 Sep 2021 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Nandini won the women's final match
रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल परिसर स्थित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट में शनिवार को दो दिवसीय एकलव्य कप बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें अलग-अलग वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वीपी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

महिलाओं के बैडमिंटन मुकाबले में पहला सेमीफाइनल मैच लक्ष्मी और नंदिनी के बीच हुआ, जिसमें नंदिनी विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मांडवी ने रिषिका को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में नंदिनी और मांडवीं आमने सामने रहीं, जिसमें नंदिनी ने 21-12 से सफलता अर्जित की। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में अंडर-15 में सोहित शुक्ला, मोंटी सैनी, देव दीक्षित, स्वास्तिक त्रिवेदी ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। एक मुकाबले में अक्षत ने हर्षित को 21-19 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन की व्यवस्था में विकास सिंह, एस. चंदनानी, पियूष राजवानी ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बतौर अतिथि वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी विनोद शुक्ला, महेंद्र सिंह, अग्रज सिंह, डॉ. एसपी दीक्षित, गिरीश शुक्ला, ऋत्विक चतुर्वेदी, नारायण श्रीवास्तव, एमपी सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed