फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Names of five thousand people registered at 50 barriers

50 बैरियरों पर पांच हजार लोगों के दर्ज किए गए नाम पते

Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Names of five thousand people registered at 50 barriers
रायबरेली। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को खाकी ने नया तरीका शुरू किया है। जिले में बनाए गए बैरियरों पर पुलिस ने करीब पांच हजार लोगों के नाम पते और गाड़ी नंबर रजिस्टर में दर्ज किए। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां कुछ लोगों के पसीने छूट आए। वहीं कुछ खाकी को देखते ही भाग निकले।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाम पते और गाड़ी नंबर रजिस्टर में दर्ज कराए जा रहे हैं। इस दौरान कोई संदिग्ध मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुुशियों के पर्व पर दिवाली पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार रोज कोई न कोई नया तरीका अपना रहे हैं। जिले के 18 थानों पर 50 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर शहर और पड़ोसी जनपदों की सीमा पर अधिक फोर्स को सतर्क किया गया है। कानपुर देहात के बदमाशों ने अभी हाल में ही यहां आकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।
एसपी के निर्देश पर 50 बैरियरों पर पुलिस की तरफ से पांच हजार लोगों के नाम पते के साथ ही गाड़ी नंबर रजिस्टर में दर्ज किए गए। पुुलिस लाइंस सभागार में शनिवार रात अपराध समीक्षा बैठक में एसपी श्लोक कुमार ने थानावार अपराध की समीक्षा की।
उन्होंने दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देेश दिए। साफ लहजे में कहा कि किसी तरह की लापरवाही बरती तो थानेदार की कुर्सी छिन जाएगी। एसपी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई की जाए। अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली जाए।

जिन स्थानों पर पटाखा की दुकानें लगनी हैं, वहां का निरीक्षण कर लिया जाए। इस मौके पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सदर कोतवाल अतुल सिंह, मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र कुमार दुबे, गदागंज थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी, ऊंचाहार कोतवाल विनोद सिंह, सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी व भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed