फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Naeem tops UP in Madrasa Board Senior Secondary Examination

मदरसा बोर्ड की सीनियर सेकेंड्री परीक्षा में नईम ने किया यूपी टॉप

Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Naeem tops UP in Madrasa Board Senior Secondary Examination
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा में इस जिले के छात्र मोहम्मद नईम ने प्रदेश स्तर पर पहला मुकाम बनाया है। मदरसा बोर्ड की सीनियर सेकेंड्री (आलिम) परीक्षा में यूपी टॉप करने वाले फारसी ब्रांच के मेधावी छात्र नईम ने 484 अंक (96.80 प्रतिशत) अर्जित किए हैं। इससे जिले में खुशी की लहर है और मेधावी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। इदारा-ए-शरैया खिन्नी तल्ला के छात्र नईम का कहना है कि चाहे जो परिस्थितियां आएं, कभी हार नहीं माननी चाहिए। किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर कोशिश की जरूरत होती है।
विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले यूपी टॉपर मोहम्मद नईम कहते हैं कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में जिस तरह की नई व्यवस्थाएं की गई हैं, उससे मेहनत करके पढ़ाई करने वालों को सही नतीजे मिलेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाना काफी अच्छा रहा, जिससे नकल पर अंकुश लगा। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता मोहम्मद वकील और मुश्तरी बेगम को देते हैं। कहते हैं कि वालिदैन की दुआएं काम आईं और उन्हें इतनी बड़ी उपलब्धि मिली। आगे भी ऐसे ही मेहनत से पढ़ाई करेंगे। नईम के दो भाई मो. अकील और मो. कलीम भी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा में जिले के 97.12 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि 1254 परीक्षार्थियों में से 1008 परीक्षार्थियों ने इम्तेहान दिया था। इसमें से 979 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में संचालित 20 मदरसों के परीक्षार्थियों ने पांच परीक्षा केंद्रों में 25 फरवरी से 5 मार्च तक हुई परीक्षा में भाग लिया था। बुधवार को नतीजे घोषित किए गए। प्रदेश स्तर पर फाजिल, कामिल, सीनियर सेकेंड्री और सेकेंड्री की चार मेरिट लिस्ट भी जारी की गई। सीनियर सेकेंड्री में मोहम्मद नईम ने यूपी में पहला मुकाम बनाया। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने भी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी है। इदारा-ए-शरैया के नाजिम-ए-आला मौलाना अरबीउल अशरफ का कहना है कि नईम का यूपी टॉप करना जिले के लिए बड़े गर्व की बात है। इस बार मदरसा बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed