{"_id":"61803a0b755100161474875d","slug":"musheer-dabang-won-the-title-match-raibaraily-news-lko6028170137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशीर दबंग ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुशीर दबंग ने जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रायबरेली चैंपियंस लीग सीजन-2 का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन फाइनल मैच के साथ तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला गया। मुशीर दबंग ने खिताबी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
बेस्ट बैट्समैन व मैन ऑफ द टूर्नामेंट जिवेष त्रिपाठी, बेस्ट गेंदबाज अनुभव पटेल, बेस्ट फील्डर करन कुशवाहा, बेस्ट इमरजिंग प्लेयर आदित्य सिंह घोषित किए गए। देर शाम हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपी दीक्षित ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मैच कृष्णा नाइट राइडर्स व मुशीर दबंग के बीच हुआ। मुशीर दबंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप गुप्ता के 34 रन की मदद से 117 रन बनाए। दिव्य प्रकाश व राज नायक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी कृष्णा नाइट राइडर्स महज 19.4 ओवरों में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सौरभ प्रताप सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। दानवीर सिंह ने तीन विकेट, अनिकेत सिंह ने दो विकेट लिए। मुशीर दबंग ने सात रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। दानवीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
तीसरे स्थान के लिए रायबरेली थंडर व फ्यूचर कैपिटल के मध्य मैच हुआ। फ्यूचर कैपिटल ने रायबरेली थंडर को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिवेष त्रिपाठी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। रायबरेली चैंपियंस लीग सीजन-2 के समापन पर धनंजय सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर मोहम्मद अयाज, सर्वेंद्र सिंह, मुशीर अहमद, गौरव त्रिवेदी व राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।