फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder

झोपड़ी के नीचे सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात झोपड़ी में सोते समय एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किसान के शरीर के कई हिस्सों पर घाव के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
घटना की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव निवासी शत्रोहन पाल (62) खेती करता था। वह फसल की रखवाली करने के लिए खेत में झोपड़ी बनाकर सोता था। शनिवार रात करीब 8 बजे खाना खाकर वह खेत गया और झोपड़ी के नीचे चारपाई पर सो गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह शत्रोहन का पोता मयंक पाल चाय पीने के लिए बाबा को बुलाने गया तो चारपाई पर बाबा का खून से लथपथ शव देख सहम गया।
चिल्लाता हुआ घर पहुंचा और घटना की जानकारी पिता समेत अन्य परिवारीजनों को दी। मृतक के गले, दाहिने हाथ, जबड़े समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर घाव के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करके उसका कत्ल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। मृतक के पोते मयंक पाल की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
घर से 500 मीटर दूरी पर सो रहा था
खेत से महज 500 मीटर दूरी पर मृतक किसान का घर था। किसान की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसे इकलौता बेटा राम बहादुर है, जो अपने परिवार समेत गांव में रहता है।
वहीं किसान अधिकतर समय खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। जिस तरह मर्डर किया गया, उससे जाहिर है कि इस हत्याकांड में किसी न किसी करीबी का हाथ है। पुलिस की मानें तो शरीर पर कई वार देखकर ऐसा लगता है कि हत्यारे किसान से किसी बात से चिढ़े हुए थे।
इसी वजह से बेरहमी से उसका कत्ल किया। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। खासकर पुलिस उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है, जिनके मोबाइल नंबर घटनास्थल के आसपास एक्टिव थे।
मंदिर में पूजा पाठ भी करता था मृतक
जिस झोपड़ी में किसान सोता था, उसी झोपड़ी से चंद कदम दूूरी पर मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर पर मृतक किसान पूजा पाठ भी करता था। पहले पता चला कि मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने पड़ताल की तो पता चला कि किसान की हत्या की गई है।

फसल की रखवाली करने के लिए झोपड़ी में सो रहे किसान की धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। पोते की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। घटना के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर तफ्तीश चल रही है। जल्द मर्डर का पर्दाफाश किया जाएगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed