फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

मामूली बात पर साथियों ने डंडे से किशोर को पीटकर मार डाला

Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
murder
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरीपुर मिरदहा गांव में मामूली बात पर कक्षा नौ के एक छात्र को साथियों ने पीटकर मार डाला गया। मृतक के जुड़वा भाई को भी पीटकर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में मृतक के तीन साथियों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के हरीपुर मिरदहा गांव निवासी व जुड़वा भाई मो. जैद (17), मो. कैफ (17) न्यू सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रहे थे। वह गांव स्थित मदरसे में भी पढ़ने जाते थे। शनिवार सुबह जुड़वा भाइयों के अलावा उसका छोटा भाई मो. फैज (13) मदरसा गया था।
विज्ञापन

गांव के ही तीन किशोर भी मदरसे में पढ़ाई करने आए थे। इसी दौरान तीनों आरोपी खेल-खेल में एक-दूसरे को चिढ़ाने लगे। इसको लेकर कहासुनी हुई। इस पर तीनों आरोपियों ने मदरसे से बाहर निकलने पर जुड़वा भाइयों को सबक सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे से बाहर निकलने के बाद सबसे छोटा भाई फैज तो घर चला गया, लेकिन जुड़वा भाइयों पर उसके तीन साथियों ने डंडे से हमला बोल दिया। इसमें जुड़वा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मो.कैफ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान कैफ ने दम तोड़ दिया।
मृतक छात्र की मां शबीना बानो का कहना है कि उसके पति रमजान लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वह घर पर बच्चों संग रहती थी। गांव के तीन किशोरों समेत चार लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी है।

थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले इम्तियाज समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपी किशोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed