फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

प्रेम-प्रसंग में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Wed, 30 Jun 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
murder
हत्या के बाद घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव के निकट पड़ा मिला। उसके पेट और पैर में चाकू से करीब आठ बार वार किए गए थे।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ सदर महिपाल पाठक और थानेदार आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के तीन साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरपुर गेरखुआ मैनूपुर निवासी दिनेश (40) बेड़िया मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव के ही रहने वाले अपने साथी दिलीप, हरीलाल के साथ ठेके पर शराब पीने गया था। रात करीब नौ बजे गांव का ही राजेश दिनेश की साइकिल लेकर उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी माधुरी ने पति के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि उसका पति दिलीप, हरीलाल के साथ शराब पी रहा है। इसके बाद राजेश चला गया। बुधवार तड़के पांच बजे उसके पति का शव मैनूपुर जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ पड़ा मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिनेश के पेट और पैर पर चाकू से करीब आठ बार वार किए गए थे। पूरा शरीर खून से लथपथ था। मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप, हरीलाल और राजेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
आशिक मिजाज था मृतक दिनेश
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दिनेश आशिक मिजाज का था। घटना में नामजद कराए गए एक आरोपी की चाची के साथ उसके अवैध संबंध थे। यही नहीं एक अन्य महिला के साथ भी उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
इस बात की जानकारी आरोपियों को हो गई थी। कई बार आरोपियों ने दिनेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बताया जा रहा है कि शराब पिलाने के बहाने उसे ठेके पर ले जाया गया और फिर उसका कत्ल कर दिया गया।
नामजद के अलावा दो और नाम सामने आए
पत्नी की तहरीर पर मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुुलिस की जांच में दो और हत्या आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनका भी इस हत्या में हाथ होना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। पत्नी की तहरीर पर मृतक के साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed