फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Tue, 20 Apr 2021 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
murder
मृतक प्रशांत कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक घर का सामान खरीदने बाजार आया था। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पारी गांव निवासी प्रशांत कुमार (21) बाजार से खरीदारी करने आया था। इसी दौरान सलोन-जगतपुर मार्ग पर सलोन की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों और परिवारीजनों की मदद से घायल को सीएचसी जगतपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से ही पहले युवक की मौत हो गई थी। मृतक अपनी पांच बहनों में एकलौता था। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता प्रेमलाल ने बताया कि बेटा बाजार से खरीददारी करने गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed