फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

घर में जमीन पर गिरी पड़ी थी विवाहिता, मुंह से निकल रहा था खून, दहेज हत्या का लगा आरोप, केस दर्ज

Tue, 20 Apr 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
murder
मृतका नीलम सोनी। (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर के निराला नगर मोहल्ले में दहेज की खातिर नीलम सोनी (38) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह नीलम का शव घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सीओ सदर महिपाल पाठक, सदर कोतवाल अतुल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे तो महिला जमीन पर गिरी पड़ी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। आशंका है कि उसकी पीटकर हत्या की गई। मामले में पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बीबीपुर की रहने वाली नीलम की शादी छह साल पहले रायबरेली शहर के निराला नगर निवासी रामबाबू उर्फ चंद्रप्रकाश सोनी के साथ हुई थी। रामबाबू ऑटो चलाता है। सुबह नीलम घर के अंदर मृत अवस्था में पाई गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात में ही नीलम को मार दिया गया। सुबह घटनाक्रम की जानकारी मायका पक्ष और पुुलिस को दी गई। कोतवाल का कहना है कि मृतका के भाई लवकुश सोनी की तहरीर पर पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि दहेज में चार पहिया गाड़ी और पैसे की मांग की जा रही थी। दहेज न देने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका को मिर्गी के दौरे पड़ने की बात भी सामने आई है।
बीमार रहती थी नीलम, इलाज नहीं कराते थे
बहन की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचा भाई लवकुश सोनी शव देखकर फफक कर रो पड़ा। उसका कहना था कि बहन बीमार रहती थी। ससुराल पक्ष के लोग उसका इलाज नहीं करा रहे थे।
हम लोग कह रहे थे कि इलाज नहीं करा रहे हो तो उसे घर भेज दो। हम इलाज करा देंगे। बावजूद घर नहीं भेजा और बहन को मार दिया। भदोखर थाना क्षेत्र के खनुवा निवासी एवं मृतका के रिश्तेदार दिनेश सोनी कहते हैं कि उम्मीद नहीं थी कि नीलम के साथ ऐसा हो जाएगा। सूचना मिली तो भागता हुआ घर आया, लेकिन अंदर पहुंचा तो नीलम मृत अवस्था में पड़ी थी। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला की मौत की सूचना पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की गई। भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। महिला की मौत की असल वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा। फिलहाल मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाईकी जाएगी।
महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed