फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder of elderly woman

बुजुर्ग महिला की हत्या

Mon, 13 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder of elderly woman
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि घटना से संबंधित अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। सीओ सदर महिपाल पाठक ने घटना की पड़ताल की। पुलिस जल्द घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे भगवानदीन मजरे घुराडीह गांव निवासिनी ताजरून निशा (57) घर में अकेली रहती थी। बड़ी बेटी खलीकुन निशा व छोटी बेटी सहीदुन निशा की शादी हो चुकी है। घर में बड़ी बेटी की पुत्री रजिया साथ रहती थी। कुछ दिन पहले रजिया भी अपने घर चली गई। इससे वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पड़ोस की रहने वाली नीलम उसके घर तराजू मांगने गई थी। अंदर जाकर देखा तो ताजरून निशा चारपाई पर बेसुध पड़ी थी। उसके नाक और कान से खून बहा था। गले पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर उसकी बेटियां घर पहुंचीं। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इलाकाई लोग घटना के लिए स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की ढिलाई की वजह से दिनदहाड़े महिला की हत्या कर दी गई लेकिन हत्यारोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं।

उधर, सीओ सदर का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed