फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder of an old man

घर के बाहर सो रहे बुजुर्र्ग की गला रेतकर हत्या

Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Murder of an old man
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। पैसों के लेनदेन और जमीन के लालच में बुजुर्ग की हत्या किए जाने का शक जताया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के हिमांलपुर मजरे जमालपुर रामपुर गांव निवासी हरिद्वार (60) रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान उसकी किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। देर रात उसकी बेटी को वारदात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। बताया जाता है कि हरिद्वार की सिर्फ एक बेटी विनीता है जो उसके साथ घर पर ही रहती थी। उसने कुछ दिन पहले ही सड़क किनारे की जमीन बेची थी। उसके नाम अन्य जमीन भी थी। चर्चा है कि पैसों के लेनदेन और जमीन के लालच में उसका मर्डर किया गया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस इस बावत अभी कुछ खोलकर नहीं बोल रही है। थानेदार प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मर्डर का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक हरिद्वार की बेटी विनीता ने बताया कि वह और पिता घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक से दो बजे के बीच कुछ खटपट की आवाज आई। इस पर झझककर जागी तो एक व्यक्ति पिता के पास था। उसे देखते ही चोर-चोर चिल्लाई इतने में वह भाग निकला। जब उसने पिता को जगाना चाहा तो देखा कि उनका गला किसी धारदार हथियार से कटा था। देखते ही देखते गांव के लोग जुट गए।

पिता की हत्या से विनीता के आंसू नहीं थम रहे हैं। बार-बार पिता को याद करके रो पड़ती है। कहती है कि पता नहीं यह सब किसने कर दिया। उधर, इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। सभी ने जल्द वारदात का खुलासा किए जाने की मांग की है। थानेदार का कहना है कि तफ्तीश चल रही है। जल्द ही हत्या आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed