फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder in holi

पहले लाठी-डंडों से पीटा और फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक को मार डाला

Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Murder in holi
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा गया और फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

रंग खेलने के दौरान बोली ठिठौली मारने को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। थानेदार यशकांत सिंह ने पूरे घटना की पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
धौरहरा मजरे झकरासी गांव निवासी बीपेंद्र यादव (19) मजदूरी करता था। सुबह दोस्तों के साथ वह अपने मामा के गांव भुएमऊ रंग खेलने गया था।
रंग खेलने के बाद सभी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी भुएमऊ प्राइमरी स्कूल के पास पहले से मौजूद युवकों के एक गुट की तरफ से बोली ठिठौली मार दी गई।
इसी को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर दो गुटों के बीच मारपीट होने लगी। आरोपियों ने बीपेंद्र को पहले लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया और फिर सिर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दौरान बीपेंद्र के साथी भागकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन

इधर, गंभीर रूप से घायल बीपेंद्र को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थानेदार ने पूरे घटना की पड़ताल करने के साथ ही मृतक के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे बषाढ़ गांव निवासी अभिषेक यादव, मुलिहामऊ गांव निवासी भास्कर चौधरी और मिल एरिया थाना क्षेत्र के झींगी का पुरवा मजरे रूस्तमपुर गांव निवासी बुइन यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed