फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder case filed against eight people

Raebareli News: आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against eight people
सतांव (रायबरेली)। पोरई गांव निवासी छविनाथ का शव बीते शुक्रवार को गांव के पास से निकले बसहा नाले में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पीछे चोट लगाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पोरई गांव निवासी छविनाथ उर्फ ननकी (50) पुत्र बंशी गत बुधवार को गांव में आयोजित दंगल देखने गए थे। वहां से वह घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने छविनाथ की खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोरई गांव के पास से निकले बसहा नाले में छविनाथ का शव पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। संदीप का कहना था कि उसके ताऊ से पिता का विवाद हुआ था। संदीप ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि छविनाथ का भाई से भूमि के लिए घटना से पहले विवाद हुआ था। मामले में दूरभाष नगर बालापुर मिल एरिया निवासी श्रीनाथ, सूरज, गुड्डू पाल, सुनील, लाला उर्फ अनूप, राम चन्द्र, राजकुमारी, अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed