फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder accused arrested, Somu Dhaba will be demolished

हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ढहाया जाएगा सोमू ढाबा

Tue, 15 Oct 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested, Somu Dhaba will be demolished
हत्या आरोपी गिरफ्तार, ढहाया जाएगा सोमू ढाबा
विज्ञापन

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र रहे आदित्य प्रताप सिंह उर्फ की हत्या के मुख्य आरोपी और सोमू ढाबे के मालिक सुरेश सिंह को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है। हालांकि उसे कहां रखा गया है। इसकेे बाद में पुलिस कुछ भी बताने को राजी नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सोमवार को सदर तहसील की टीम आरोपी सुरेश यादव के होटल की जमीन की नाप करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

रतापुर चौराहे पर गहमागहमी के बीच कई घंटे तक चली जांच में सोमू ढाबे का कुछ भाग अवैध पाया गया। अवैध निर्माण को बुल्डोजर से गिरवाने के आदेश एसडीएम ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की नापजोख में पड़ोस के एक अन्य प्रतिष्ठित होटल के प्रसाधन भी चपेट में आ गए, उसे भी गिरवाने के आदेश दिए गए। बगल में ही तालाब की जमीन पर स्थापित मार्केट के कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में 9 अक्तूबर को छात्र आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र में महराजगंज रोड पर मिला था। वह अपने साथियों के साथ होटल में खाना खाने गया था।
हत्या के बाद सोमू ढाबे के मालिक और स्टाफ के खिलाफ हरचंदपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। करणी सेना ने कई दिनों तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सोमू ढाबे के तालाब पर बने होने की शिकायत पर डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी को जमीन की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को एसडीएम सदर, अधिकारियों व लेखपालों की टीम लेकर रतापुर पहुंचे।
कई घंटे तक गहमागहमी के बीच सोमू ढाबे की जमीन की नाप की गई। आसपास की जमीन की नाप भी हुई। सोमू ढाबा तालाब की जमीन पर तो नहीं मिला, लेकिन होटल के आगे का हिस्सा हाईवे की जमीन पर पाया गया।
एसडीएम ने अपने सामने चिन्हीकरण कराकर अवैध भाग को गिरवाने के आदेश दिए। नरेश स्वीट्स के सामने भी जमीन की नाप कराई गई। यहां प्रसाधन व एक मंदिर गिराने के लिए चिह्नित किया गया।
सोमू ढाबे के बगल में ही बनी मार्केट तालाब की जमीन पर मिली। इस तालाब पर एक व्यक्ति को पट्टा दिया गया था। एसडीएम ने पट्टे को निरस्त करने के साथ ही तालाब के अन्य कब्जेदारों को भी बेदखल करने के आदेश दिए।
आदित्य के मर्डर व करणी सेना की धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद सोमवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी सुरेश यादव के पकड़े जाने की जानकारी वायरल हुई। हालांकि पुलिस ने हत्या आरोपी को जेल नहीं भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह का कहना है कि सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान होटल में कौन-कौन था।
विवाद कहां से शुरू हुआ आदि बिंदुओं पर पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के जो भी सही आरोपी होंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।
एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने बताया कि रतापुर चौराहे पर स्थापित सोमू ढाबा और एक अन्य होटल की जमीन की जांच की गई है। दोनों ही होटल तालाब में नहीं मिले हैं। हालांकि कुछ भाग अवैध पाया गया है। उसे गिराने के आदेश दिए गए हैं।

तालाब की जमीन पर मार्केट बनी हुई है। मार्केट के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें भी जल्द ही हटाकर तालाब को खाली कराया जाएगा। एक व्यक्ति को पट्टा भी दिया गया था, उसे भी निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed