फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mummy scolded me for raising fingers on my own in Lok Sabha elections: Priyanka

लोकसभा चुनाव में अपनों पर अंगुली उठाने पर मम्मी ने मुझे डाटा था-प्रियंका

Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mummy scolded me for raising fingers on my own in Lok Sabha elections: Priyanka
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यहां समीक्षा बैठक में अपनों पर अंगुली उठाने पर मम्मी ने मुझे डाटा था। कहा था कि अपनों के खिलाफ ऐसी बात नहीं कहनी थी। इस पर मैंने कहा था कि जो अपने होते हैं, उन्हीं लोगों को कुछ कहा जाता है। आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। मेहनत से काम करें।
विज्ञापन

संगठन को ताकत दें। यूपी 2022 मिशन की सफलता के लिए अभी से कमर कसें। भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं। भुएमऊ गेस्ट हाउस में नए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रियंका ने यह बातें कहीं। लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की जीत का अंतर कम हो गया था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद यहां आई प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कहा था कि पार्टी के लोगों ने मेहनत से कार्य नहीं किया। इसी वजह से जीत का अंतर कम हुआ। आज प्रियंका ने इस बात का जिक्र किया और कहा कि यह कहने पर मम्मी सोनिया गांधी ने डांटा था। प्रियंका ने एक बार फिर यहां के लोगों से अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा आपका दिली रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जनपद हमारा परिवार है और हम अपने परिवार से हर तरह की बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को मौका देना चाहते हैं और उन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह वरिष्ठ जनों का सहयोग लेकर पार्टी को मजबूत करें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष ने भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, निर्मल शुक्ला, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

रायबरेली। भुएमऊ गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव त्यागी ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में कांग्रेस का दबदबा बढ़ रहा है। पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान में हमने सरकार बनाई। अब महाराष्ट्र और हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन किया। कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस और अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed