{"_id":"62069fea77c80c4b9418932e","slug":"money-was-kept-to-lure-voters-raibaraily-news-lko6173771165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को प्रलोभन देने के लिए रखा था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को प्रलोभन देने के लिए रखा था पैसा
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बसपा का प्रचार कर रहे दो समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि बरामद पैसा वोटरों को प्रलोभन देने के लिए लिया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
एफएसटी टीम के प्रभारी राजेश चौहान, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव की संयुक्त टीम ने गुरुवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज थाने के छोप नाला पुल पर चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी के दौरान बोलेरो से एक लाख 20 हजार रुपये के अलावा दो बोरो में बसपा की प्रचार सामग्री को बरामद किया था।
गदागंज थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि टीम प्रभारी की तहरीर पर ऊंचाहार देहात निवासी अक्षित मौर्य, कुरौली बुधकर निवासी संजय कुमार मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर में कहा गया है कि यह सब आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। साथ ही इनके पास से जो पैसा बरामद किया गया है, उस पैसे का प्रयोग वोटरों के प्रलोभन के लिए किया जा रहा था। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।