फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Modi government wants to end democracy and constitution

लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती मोदी सरकार :प्रियंका

Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Modi government wants to end democracy and constitution
चुरुवा मंदिर में प्रियंका को पूजा अर्चना कराते पुजारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

अच्छे दिन के ख्वाब दिखाए गए, लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने कांग्रेसियों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा और कहा कि आप तैयार रहिए। संगठन की ताकत और एकजुटता ही यूपी चुनाव में कामयाबी दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रियंका वाड्रा ने ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करके यूपी चुनाव से पहले संगठन की जमीनी हकीकत परखी।
प्रियंका ने न केवल संगठन की मजबूती को लेकर सवाल किए, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों के बारे में भी पूछा। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले चुनाव में संगठन की ताकत और एकजुटता ही कामयाबी हासिल कराएगी।
समय कम है और काम काफी है। ऐसे में हर कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी। उन्होंने आने वाले चुनाव में परिणाम का ख्याल किए बिना चुनावी तैयारी में जुट जाने को कहा।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने महंगाई, महिला उत्पीड़न, जानवरों से हो रही किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया। जवाब में प्रियंका ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास होने के बजाय लोगों की परेशानी बढ़ी।
मौजूदा केंद्र सरकार जनता पर महंगाई थोप रही है। प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म ढहाए जा रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नौशाद खतीब ने कहा कि बैठक में प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लोकतंत्र और संविधान खत्म करने का आरोप लगाया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि बैठक में प्रियंका ने महंगाई, महिला उत्पीड़न के लिए सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कठघरे में खड़ा किया।
चुनाव से पहले घोषित होंगे इस बार टिकट : प्रियंका
यूपी का चुनाव फतह करने के लिए कांग्रेस इस बार मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। बैठक के दौरान प्रियंका ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि इस बार विधानसभा चुनाव से पहले टिकट घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि प्रत्याशी जनता के बीच अपनी पैठ बना सके। आप सब संगठन को बेहतर बनाएं।
पार्टी पदाधिकारियों को दिए जाएं टिकट
बैठक के दौरान खीरों ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका रावत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के सामने मुद्दा उठाया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों को भी टिकट देने में तरजीह दी जाए। यदि ऐसा होगा तो पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और वह दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। महासचिव ने ब्लॉक अध्यक्ष की बात पर हामी भरी।
सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर करेंगे काम
जानवरों से तंग किसानों के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर काम करेंगे। बछरावां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक प्रियंका ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सरकार की तरफ से खोली गई गोशालओं में गोठान योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना के तहत गोशालाओं से निकले गोबर की खाद तैयार कराई जाती है। इसके बाद खाद की बिक्री कर दी जाती है। इससे गोशालाओं में रहने वाले जानवरों को सुविधाएं भी मिल जाती हैं और इससे जुड़े लोगों को रोजगार भी मिल जाता है। सरकार बनने पर यहीं काम यूपी में भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed