{"_id":"63a206f2bb2a6a48bd6aede9","slug":"model-raibaraily-news-lko662841921","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मॉडलों में झलकी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा, राज्यमंत्री ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मॉडलों में झलकी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा, राज्यमंत्री ने सराहा
विज्ञापन
छात्रा से मॉडल के बारे में जानकारी लेतीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में लगी प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करके बच्चों के मॉडलों की तारीफ की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई करके और अच्छा काम करने की सलाह दी।
समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत जीआईसी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में छह विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। जूनियर वर्ग में 29 मॉडल एवं सीनियर वर्ग में 18 मॉडल छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित किए। राज्य मंत्री गुलाब देवी के साथ ही शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, सीडीओ पूजा यादव ने एक-एक स्टाल पर पहुंचकर बच्चों की प्रतिभा को देखा। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने वैकल्पिक उर्जा, सेंसर बेस्ट स्ट्रीट लाइट आदि के मॉडल प्रदर्शित किए।
राज्यमंत्री ने जाना पठन-पाठन, अफसरों की क्लास ली
माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित जीजीआईसी के अलावा अमावां क्षेत्र के करौंदी गांव स्थित जीआईसी का निरीक्षक करके शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। बाद में उन्होंने निर्माण विभाग के अतिथि गृह में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके जिले में माध्यम शिक्षा के बारे में जानकारी ली। बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के निर्धारण के संबंध में जानकारी ली। स्कूल निर्माण, प्रोजेक्ट अलंकार व अन्य विभागीय कार्यों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।