फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC, supporters and security personnel on a case code of conduct

एमएलसी, समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों पर आचार संहिता का केस दर्ज

Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
MLC, supporters and security personnel on a case code of conduct
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हरचंदपुर विधान सभा सीट के एक बूथ पर मतदान प्रभावित करने का भी आरोप है। प्रेक्षक के दखल पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला गुरुवार की दोपहर का है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल हसनापुर के बूथ संख्या 263 पर गुरुवार को मतदान चल रहा था। इसी दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अपने 10-12 समर्थकों, सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और वहां कुछ देर रुककर जायजा लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम वीडियोग्राफी में कैद हो गया। इसकी शिकायत प्रेक्षक डॉ. अरुण कुमार शर्मा से की गई थी। प्रेक्षक ने एसपी को पूरे मामले का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रकरण हरचंदपुर थाने से जुड़ा होने के कारण दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षक के फिर से कहने पर एसपी ने शुक्रवार को महराजगंज कोतवाल आरके मिश्रा से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर कोतवाल ने रिपोर्ट लिखाई। कोतवाल का कहना है कि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके 10-15 अज्ञात समर्थक और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इन पर मतदान प्रभावित करने का आरोप है। जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed