{"_id":"61671f68ea45611d4d62e48d","slug":"mlc-inaugurated-oxygen-pipeline-raibaraily-news-lko5999853154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक एमएलसी ने किया ऑक्सीजन पाइप लाइन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक एमएलसी ने किया ऑक्सीजन पाइप लाइन का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी रोहनियां में बने ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड तक 20 लाख की लागत से बनी पाइप लाइन का उद्घाटन बुधवार को स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने किया। प्लांट बनवाने के लिए स्नातक एमएलसी ने अपनी निधि से 20 लाख का बजट दिया था।
एमएलसी ने कहा कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई परेशानी को देखकर बहुत दुख हुआ था। उसी समय ऑक्सीजन की सुविधा के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया था। जिसके बाद रोहनियां ब्लॉक में ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड तक पाइप लाइन बिछाने के लिए अपनी निधि से पैसा दिया है। इससे लोगों को इलाज में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने बताया कि सीएचसी में हरदोई की एक कंपनी ने 36 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है, जिसका शुभारंभ अभी नहीं हुआ है। एमएलसी ने पाइप लाइन का उद्घाटन किया है। आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बाद में किया जाएगा। (संवाद)