{"_id":"5f5138738ebc3e54c632911b","slug":"missing-cousin-s-dead-bodies-found-sensation-raibaraily-news-lko5383478179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता चचेरे भाई-बहन के शव मिले, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता चचेरे भाई-बहन के शव मिले, सनसनी
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुण्डवल गांव में एक पखवाड़े के भीतर अलग-अलग दिन गायब हुए चचेरे भाई और बहन के शव बृहस्पतिवार को जंगल में बरामद होने से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम की डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठे किए। मौके पर एसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी नित्यानंद राय, सीओ इंद्रपाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
कुंडवल गांव में मंगलवार को एक 12 वर्षीय किशोर दीपक पुत्र जगदीश अपराह्न करीब तीन बजे अपनी चचेरी बहन श्यामकली के साथ खेतों में चारा लाने गया था। जहां वो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। गायब हुए किशोर की चचेरी बहन रूबी (8) भी 19 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जिसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया था।
किशोर के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने श्यामकली से पूछताछ की। गुरुवार को एसओजी व पुलिस की टीम गांव के युवकों को लेकर सनेही का पुरवा, शरनजातपुर, अचाकापुर गांव के बीच जंगल में किशोर की खोजबीन करानी शुरू की, तो जंगल के एक किनारे पर किशोर का शव बरामद हुआ। एएसपी के निर्देश पर पुलिस व ग्रामीणों ने पूरे जंगल की कांबिंग जारी रखी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में जंगल के दूसरे हिस्से से 19 अगस्त को गायब बालिका रूबी (8) पुत्री नन्हकू लोध का शव भी क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हो गया। हड्डियां व कंकाल अलग-अलग दूर पड़े थे। बच्ची के कपड़ों को देखकर उसके मामा कमलेश ने उसकी पहचान की। दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
दीपक की चचेरी बहन श्यामकली और उसकी मां समेत गांव के कई अन्य युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के बीच चर्चाएं हैं कि दोनों बच्चों को तंत्र मंत्र के चक्कर में मार डाला गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है। दोनों बच्चों के गायब होने की गुमशुदगी अलग-अलग थाने में दर्ज है।
प्रथम दृष्टया किशोर की गला घोट कर मारे जाने की आशंका है। खोजबीन के दौरान मिली बच्ची के शव की फोटोग्राफी कराकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। डीएनए परीक्षण के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी कि शव गायब बच्ची का ही है। घटना किसी परिचित के द्वारा की गई प्रतीत होती है। मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है जल्द ही खुलासा होगा। - स्वप्निल ममगई, एसपी

लालगंज के कुंडवल गांव से लापता बच्चों के शव मिलने पर टीम के साथ पहुंचे एसपी स्वप्निल ममगाई व अन्य?- फोटो : RAIBARAILY

रुबी की फाइल फोटो।- फोटो : RAIBARAILY