फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor intersection, 50 bigha crop steeped

सिंहपुर रजबहे में कटान, 50 बीघे फसल डूबी

Wed, 09 Sep 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली सिंहपुर रजबहे में पानी के उफान से एक नहीं तीन जगह कटान हो गई। इससे 50 बीघे धान की फसल में पानी भर गया। रजबहे से निकली आठ माइनरों में पानी नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


किसान निजी नलकूपों से धान की सिंचाई कर रहे हैं। कटान बंद न होने से खेतों और बाग में पानी भरने के बाद हैदरगढ़-लाढ़ाबाद मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी इसे बंधवाने नहीं पहुंचे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। हैदरगढ़ ब्रांच से निकले सिंहपुर रजबहा में लवली, हथरोहना, खरावां गांव के पास कटान हो गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे 50 बीघे घान की फसल पानी में डूब गई है। इसी रजबहे से भानीपुर, खारा, मेहमानपुर, सिंहपुर, रुकुनपुर समेत आठ माइनरें निकली हैं। कटान होने से पानी माइनरों में नहीं जा रहा है।

जहां कटान है, वहां आसपास के खेतों के साथ-साथ बाग में पानी भर गया है। किसानों ने बताया कि लगातार पानी भरे होने से धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। इन माइनरों से करीब 15 हजार बीघे खेतों की सिंचाई की जाती है।


किसान रामशरन, शिव प्रसाद, राजबहादुर, राजकिशोर, अश्वनी  सिंह ने बताया कि माइनर कटने की शिकायत नहर विभाग के जेई से की गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा है।


ग्रामीणों ने बताया कि यदि नहर की कटान को नहीं बंधवाया गया तो आसपास के लवली, हथरोहना, खरावां गांव में पानी घुस जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed