फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor cut, submerged 200 acres of paddy crop

माइनर कटी, 200 बीघा धान की फसल जलमग्न

Thu, 27 Oct 2016 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 27 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Minor cut, submerged 200 acres of paddy crop
माइनर कटने से पानी में डूबी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ तहसील क्षेत्र से होकर निकली धर्मापुर माइनर उफनाकर कट गई। इससे करीब 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


किसानों ने माइनर को बांधने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इससे उनमें जबरदस्त नाराजगी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द माइनर की कटान को नहीं बंधवाया गया तो और फसल जलमग्न हो जाएगी।
विज्ञापन


एनटीपीसी गंग नहर से निकली धर्मापुर माइनर की सफाई कई सालों से नहीं कराई गई है। इससे झाड़ झंकार से माइनर पट गई है। माइनर में कई दिनों पानी आ रहा है, लेकिन रात में कुछ ज्यादा पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे माइनर उफना गई। खोदायपुर गांव के पास माइनर की दाहिनी पटरी कट गई। बहाव तेज होने के कारण आसपास के खेतों में 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसान खेतों की तरफ गए तो खेतों में लबालब पानी भरा था।

सभी ने मिलकर बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कटान को नहीं बांध सके। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।


किसानों ने बताया कि धान की फसल पक कर तैयार है। कुछ किसान धान की फसल काट रहे हैं। यदि समय रहते माइनर को नहीं बंधवाई गई तो धान की फसल खराब हो जाएगी। किसान गोपाल, आनंद, जगन्नाथ, सुरेश, मुन्नू आदि ने बताया कि धान की फसल को गिरने की आशंका है। यदि हवा चल गई तो फसल पानी में गिर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed