फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minister AK Sharma said, those who do not believe in Ram should not get a place in India.

Raebareli News: मंत्री एके शर्मा बोले, राम को न मानने वालों को भारत में जगह नहीं मिलनी चाहिए

Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minister AK Sharma said, those who do not believe in Ram should not get a place in India.
रायबरेली क्लब में शुक्रवार को आयोजित समारोह को संबो​धित करते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्म - फोटो : रायबरेली क्लब में शुक्रवार को आयोजित समारोह को संबो​धित करते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
रायबरेली। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को रायबरेली क्लब में नगर पालिका और डूडा की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपरोक्ष रूप से सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल एक और नेता यूपी से दिल्ली पहुंच गए हैं। अब दोनों नेता लोग छोटे मियां-बड़े मियां बन गए हैं। एक उल्टा बोलता है तो दूसरा उससे ज्यादा उल्टा बोलता है। ये न राम को मानते हैं, न राम के धाम में मानते हैं। ऐसे लोगों को भारत में जगह नहीं देनी चाहिए। मंत्री ने आगे कहा कि अभी एक छोटे मियां ने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया तो उस पर भी कटाक्ष किया। कहा कि ये ऐसे नेता हैं जिनको भारत से विदेश एक्सपोर्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि कभी देश की सरकार चलाने वालों ने रायबरेली की नुमाइंदगी की, इसके बाद भी रायबरेली का विकास नहीं हुआ। रायबरेली में विकास तब हुआ जब भाजपा सरकार बनी। विकास के लिए विधायक अदिति सिंह को मैं विभाग का बैंक देता हूं। जितना विकास कराना हो, वह कराएं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रायबरेली में 42 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 11 केवी लाइन को 58 किमी तक ऊर्जीकृत किया जाएगा। 325 बिजली के खंभे बदले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता
विधायक अदिति सिंह ने कहा कि शहर की विधायक होने के नाते मैं विकास की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मैंने शहर के विकास के लिए नगर विकास मंत्री से मुलाकात की थी और साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की थी। शहर में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed