फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Middle-aged body found hanging from tree in garden

बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found hanging from tree in garden
बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम गांव के बाहर एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के सहारे जामुन के पेड़ से लटकता मिला। अधेड़ की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैनापुर मजरे भुवालपुर सिसनी गांव निवासी लल्लू राम (50) पुत्र स्वर्गीय जगेश्वर का शव सोमवार की शाम पांच बजे संदिग्ध हालात में गांव के पास एक बाग में जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बताते हैं कि मृतक सुबह खाना खाने के बाद घूमने गया था। काफी देर बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पेड़ से शव लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पत्नी निशां दहाड़ें मार-मार कर रोने लगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed