{"_id":"6a64c48f58cf55ef570a2a06","slug":"micronutrient-fertilizer-samples-have-failed-in-raebareli-licenses-of-two-shops-have-been-suspended-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सूक्ष्म पोषक तत्व खाद के नमूने फेल, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित; दोनों को नोटिस देकर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सूक्ष्म पोषक तत्व खाद के नमूने फेल, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित; दोनों को नोटिस देकर जवाब तलब
Sat, 25 Jul 2026 07:43 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:43 PM IST
सार
रायबरेली में सूक्ष्म पोषक तत्व खाद के नमूने फेल हो गए हैं। बरेली और मेरठ में बनने के बाद जिले में बिकने के लिए खाद आई थी। कनहा और गदागंज में नमूना भरा गया था। लाइसेंस निलंबित करके दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खाद के नमूने फेल। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
यूपी के रायबरेली में सूक्ष्म पोषक तत्व खाद के दो नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इन नमूनों में जिंक की मात्रा निर्धारित मानक से कम मिली है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने पूर्व में अभियान चलाकर खाद के नमूने भरे थे। गदागंज में शिव खाद भंडार से खंडेलवाल एग्रो इंडस्ट्रीज बरेली में निर्मित सूक्ष्म पोषक तत्व खाद और कनहा स्थित सूर्या इंटरप्राइजेज से भारत एग्रो मालीट्यूल्स मेरठ में बने सूक्ष्य पोषक तत्व खाद का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन
जांच में दोनों ही नमूनों में जिंक की मात्र काफी कम मिली। इसका खुलासा विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न आने पर दुकानों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन