{"_id":"6204057ee2580c1c4e56b512","slug":"micro-observers-will-keep-an-eye-on-the-infamous-318-polling-stations-raibaraily-news-lko617114818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनाम 318 मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनाम 318 मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन अति संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जाएगी। वेबकॉस्टिंग के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर वोटिंग पर पल-पल नजर रखेंगे।
इसके लिए जिले में 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। माइक्रो ऑब्जर्वरों को 13 फरवरी को मतदान पर पैनी नजर रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में 1470 मतदान केंद्रों के 2385 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
सभी मतदान केंद्रों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इसके अलावा अति संवेदनशील मतदान केद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। इनका काम सिर्फ मतदान की सुचिता पर नजर रखना होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
मतदान के दिन सुबह से शाम तक माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान केंद्रों पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिले में 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी को 13 फरवरी को फिरोज गांधी स्थित महात्मा गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने मतदान पर नजर रखने के टिप्स दिए जाएंगे।
विधानसभावार मतदान केंद्रों की स्थिति
विधानसभा संख्या मतदान केंद्र बूथ
बछरावां 220 382
हरचंदपुुर 247 317
रायबरेली 226 403
सलोन 227 393
सरेनी 292 444
ऊंचाहार 258 392
कुल 1470 2385
आंकड़ों पर एक नजर
कितने मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग 1195
कुल जोन 19
कुल सेक्टर 168
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। जिले में 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी को 13 फरवरी को इंदिरा गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मतदान के दिन सुबह से ही माइक्रो ऑब्जर्वर केंद्रों पर मुस्तैद रहेंगे।
एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी