फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Message of women's empowerment conveyed at the rally

Raebareli News: रैली में महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Message of women's empowerment conveyed at the rally
रायबरेली में पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकालती ​शि​क्षिकाएं। 
रायबरेली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ लालगंज सुजीत राय और सीओ नगर आशीष निगम शामिल हुए। महिला पुलिसकर्मियों, आशा बहुओं, महिला चिकित्सकों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने और उनकी शिकायतों पर सुनवाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्हें कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया जा रहा है। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। महिलाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed