फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Message of cleanliness given in Chitragupta's procession

चित्रगुप्त की शोभायात्रा में दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 31 Oct 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given in Chitragupta's procession
भगवान चित्रगुप्त महराज की शोभायात्रा में शामिल विधायक अदिति सिंह व लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर में बस स्टेशन के निकट लखनऊ रोड पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर से बुधवार देर शाम शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों से सजी यह शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई वापस चित्रगुप्त मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

मंदिर के पास स्थित एक उत्सव हाल में समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने भाग लिया। शोभायात्रा में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा के लिए शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए। कई जगह सजावट भी की गई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने स्वागत किया। मंगलवार को चित्रगुप्त मंदिर में कलम पूजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई, जो चित्रगुप्त मंदिर से शुरू हुई और बस स्टेशन चौराहा, अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर, खोया मंडी होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में चार झांकियां सजाई गईं।
इनमें भगवान चित्रगुप्त और राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसी तरह भारत माता जय शीर्षक वाली झांकी में सेना के जवानों की वीरता को दिखाया गया।

स्वच्छता का संदेश देने के लिए सजाई गई झांकी ने साफ-सफाई पर जोर दिया और सूखा कूड़ा व गीला कूड़ा के लिए अलग-अलग डस्टबिन प्रयोग करने की सलाह दी गई।
शोभायात्रा के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यशपाल सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव समाज समाज के 25 लोगों को सम्मानित किया गया।
समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं भी सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने भावनात्मक रिश्तों की डोर मजबूत बनाए रखने की बात कही।
नगर पालिका अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कमल श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed