फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Merit released in FG College

एफजी कालेज में जारी हुई मेरिट, प्रवेश की मारामारी

Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Merit released in FG College
रायबरेली। उच्च शिक्षा में प्रवेश को लेकर भले ही दूसरे डिग्री कॉलेजों में अभी कोई मारामारी नहीं है, लेकिन शहर के फिरोज गांधी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद प्रवेश की मारामारी मच गई है। स्नातक और परास्नातक में हाई मेरिट के चलते न्यूनतम अंक वालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। अगर दूसरी सूची जारी हुई तो शायद मौका मिल जाए, वरना किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला लेना पड़ेगा। दूसरी तरफ ऑनलाइन ऑफर लेटर के साथ दाखिला कराने की औपचारिकता ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

फिरोज गांधी कॉलेज में बीएससी के लिए सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। यहां विज्ञान वर्ग में बायो और गणित संकाय है। बायो में सामान्य वर्ग के छात्रों की मेरिट 359 गई है तो छात्राओं को 347 अंक वालों तक ही मौका मिल पाएगा। इसी तरह गणित में भी सामान्य वर्ग की मेरिट 396 अंक है। पिछड़ा वर्ग की 365 और अनुसूचित जाति का 320 निर्धारित की गई है। कला संकाय में सामान्य वर्ग के छात्रों की मेरिट 352 अंक, छात्राओं की 339 अंक, पिछड़ा वर्ग के छात्रों की मेरिट 311 अंक, छात्राओं कीं 301 अंक, अनुसूचित जाति के छात्रों की 271 अंक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह वाणिज्य संकाय में प्रवेश को लेकर मारामारी मचेगी, क्योंकि इसमें भी हाई मेरिट की वजह से अधिक नंबर वालों को प्रवेश मिल सकेगा और सीट खाली होने पर कम नंबर वालों को इंतजार करना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने कहा है कि मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है और वरीयता सूची के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में कक्षावार सीटों का विवरण
कक्षा तय सीटें
बीए प्रथम वर्ष 720
बीकॉम प्रथम वर्ष 180
बीएससी प्रथम वर्ष 360
एमए प्रथम वर्ष 480
एमकॉम प्रथम वर्ष 60
एमएससी प्रथम वर्ष 110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed