{"_id":"61e439ff22d99457cc23ccab","slug":"melting-increased-due-to-cold-air-mercury-fell-raibaraily-news-lko6137251125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा से बढ़ी गलन, पारा लुढका, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा से बढ़ी गलन, पारा लुढका, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। सुबह और शाम कोहरा छाने की वजह से लोगों का घरों में ही दुबके रहे। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
वहीं बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो लोग कांप उठे। सुबह कम दृश्यता के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते रेल व सड़क यातायात पर भी असर दिखा।
जनवरी के पहले सप्ताह में कई दिनों तक बारिश होने से लोगों का हाल बेहाल रहा है। अब पिछले चार दिनों से चल रहीं सर्द हवा सितम ढा रहीं हैं।
कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। शनिवार को दोपहर में कुछ देर धूप भी निकली। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन रविवार को तो पूरा दिन बदली छाई रही। हवा के झोंके से मौसम सर्द रहा। इससे लोगों को ठिठुरना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। आचार्य नरेंद्र देव यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नहीं जले अलाव, ठिठुर रहे मुसाफिर
मौसम का मिजाज बदलने से यातायात पर भी असर पड़ा है। ट्रेनें हो या फिर बसें, कोहरे के कारण धीमी गति से चल रही हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से मुसाफिरों को बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन से की ओर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई होटल पर कोई कागज के टुकड़े जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहा है।