फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mega vaccination camp today, five days bookings full

मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, पांच दिन की बुकिंग फुल

Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mega vaccination camp today, five days bookings full
रायबरेली। पहली जून से जिले के युवाओं को कोरोना से बचाने का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। पहले दिन मेगा वैक्सीनेशन कैंप में शहर के सात स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा नौ सीएचसी को भी टीकाकरण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 30 मई को बुकिंग का स्लाट खोला गया था। सोमवार तक एक जून से पांच जून तक के लिए टीका लगवाने के लिए लोगों ने बुकिंग फुल करवा दी है। हर रोज कम से कम 1200 युवाओं में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। एक जून से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रतिदिन चार वर्क स्पेशल सीवीसी का आयोजन कर हर सेंटर पर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जिला अस्पताल के अलावा पीएचसी देवानंदपुर, गोराबाजार में भी टीके लगाए जाएंगे। आईएमए भवन के साथ ही एम्स में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। एम्स और जिला अस्पताल में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को टीके लगाए जाएंगे। अभिभावकों को बच्चों के संबंध में प्रमाणपत्र लाना होगा। मीडिया कर्मियों को एम्स और शिक्षकों को बीएसए दफ्तर में टीके लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 30 जून को टीकाकरण के लिए बुकिंग करवाने के लिए सभी स्लाट खोले गए थे। सोमवार तक सभी स्लाटों के लिए बुकिंग फुल हो गई है। एम्स, आईएमए भवन, जिला अस्पताल, पीएचसी देवानंदपुर और गोराबाजार में 100-100 लोगों में टीकाकरण की बुकिंग अगले पांच दिनों के लिए फुल हो चुकी है। सीएचसी अमावां, बछरावां, डलमऊ, हरचंदपुर, जगतपुर, जतुआ-टप्पा, लालगंज, सलोन और ऊंचाहार में भी 50-50 युवाओं में टीकाकरण किया जाएगा।
युवाओं में भले ही एक जून से टीकाकरण शुरू हो रहा है लेकिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण पहले की ही तरह जारी रहेगा। लोग सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि 45 प्लस उम्र के लोगों में टीकाकरण पहले की ही तरह चलेगा। वे सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण एक जून से शुरू हो रहा है। हर रोज 1200 युवाओं को टीके लगाए जाएंगे। पांच दिन के लिए बुकिंग खोली गई थी। करीब छह हजार युवाओं ने टीका लगवाने के लिए बुकिंग करवा दी है। टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed