फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medicines worth 77 thousand rupees found in illegal medical store

Raebareli News: अवैध मेडिकल स्टोर में मिलीं 77 हजार की दवाएं

Sat, 30 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth 77 thousand rupees found in illegal medical store
रायबरेली। औषधि निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को सलोन क्षेत्र के गोपालपुर-अनंतपुर में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिक को पकड़ा। पुलिस के साथ पहुंची टीम को देखकर संचालक ने भागने का प्रयास किया। मौके से लगभग 77 हजार रुपये की बरामद दवाओं को सील कर दिया गया। तीन दवाओं के नमूने भी भरे। दुकानदार के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह और उन्नाव जिले के औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ गोपालपुर अनंतपुर में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक उत्तम विश्वास बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालित करते मिला। भंडारित औषधियों में से तीन औषधियों का संकलन करते हुए करीब 76,927 रुपये की दवाओं को सील कर दिया। दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed