{"_id":"603d3da18ebc3e76a0312513","slug":"mcf-martial-arts-club-topper-raibaraily-news-lko567440351","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएफ मार्शल आर्ट क्लब बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएफ मार्शल आर्ट क्लब बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। ताइक्वांडो क्लब ने ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डलमऊ में किया। इसमें जिले भर से लगभग 270 खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता अनुशासन और एकता का प्रतीक होती है।
मानसिक और शारीरिक विकास होने के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा निखरती है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं ने हर स्तर पर नाम रोशन किया है।
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 190 अंक के साथ एमसीएफ मार्शल आर्ट क्लब प्रथम स्थान पर रहा जबकि 57 अंक के साथ लालगंज मार्शल आर्ट की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्यन मार्शल आर्ट क्लब टिकरा की टीम 41 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिले की दस टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
निर्णायकों में अभिनव कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र कुमार, प्रशांत शुक्ला, मोहम्मद इरफान, पूनम यादव, सुनील कुमार, नेहा कुमारी व आयुष आदि शामिल रहे। डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के कोच महताब आलम ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लालचंद सरोज, रामगोपाल वैश्य, शिव बहादुर सिंह, घनश्याम जायसवाल व रानू शर्मा आदि मौजूद रहे।