फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MCF female worker dies in road accident

सड़क हादसे में एमसीएफ की महिलाकर्मी की मौत

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
MCF female worker dies in road accident
मृतका रीता सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना आवासीय परिसर के ज्ञानदा स्कूल के निकट शनिवार को एक महिला कर्मी स्कूटी से फिसल कर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें आवासीय परिसर के रेलवे अस्पताल में ले जाया गया। जहां से गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे उनकी मौत हो गई। महिला कर्मचारी की मौत से रेल कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। जीएम विनय मोहन श्रीवास्तव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त ही है।
विज्ञापन

एमसीएफ (मॉडर्न कोच फैक्ट्री) के स्टोर विभाग में सीनियर क्लर्क के रूप में तैनात रीता सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्पेशल टाइप 4 कॉलोनी की ओर जा रही थीं। तभी ज्ञानदा स्कूल के निकट असंतुलित होकर स्कूटी समेत वह सड़क पर गिर गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एमसीएफ के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही महिलाकर्मी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला कर्मी के पति कारखाने के एडब्ल्यूएम प्रदीप सिंह का 17 अप्रैल को कोरोना के चलते देहांत हो गया था। तीन माह पहले ही रीता को मृतक आश्रित कोटे में एमसीएफ में नियुक्ति मिली थी। दुर्घटना से पहले वह एडमिन ब्लॉक में बनारस के लिए ऐच्छिक तबादले का पत्र लेने आई थीं। जहां से लौटते समय वह दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। वह अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गईं हैं। महिला कर्मी की मौत के बाद सहकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed