{"_id":"61fd5d120bd05260352d5768","slug":"maternity-gave-birth-to-a-newborn-in-an-ambulance-raibaraily-news-lko616385558","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में प्रसूता ने नवजात को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में प्रसूता ने नवजात को दिया जन्म
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
पूरे शिवगुलाम मजरे गड़वा गांव निवासी रेखा पत्नी संतोष कुमार को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई। महिला के परिवारीजनों ने 102 पर कॉल करके एंबुलेंस मंगवाई।
कुछ देर बाद एंबुलेंस गांव पहुंची, जहां से महिला को लेकर सीएचसी डीह के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद महिला को अचानक तेज दर्द हुआ।
इस पर एंबुलेंस चालक हरेंद्र यादव, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन महेश कुमार ने एंबुलेंस रोक दी। महिलाओं की मदद से महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद नवजात और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ था, जिसे जरूरी उपचार करके घर भेज दिया गया है ।