फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mask and social distancing mandatory in the hospital

अस्पताल में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य

Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mask and social distancing mandatory in the hospital
रायबरेली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सोमवार को ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एसके रावत जिले में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटीलेटर और स्टाफ आदि की पड़ताल की।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिलीं, उन्हें सीएमएस को दुरुस्त कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में वार्डों में मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए काम किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क अनिवार्य किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. रावत ने पहले जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को चेक करने के साथ ही डॉक्टरों व स्टाफ से बात की। सभी को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टिप्स भी दिए। इसकेे बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना के संक्रमण पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त निदेशक को तैयारियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी सहित अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed