फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Martyr's Day is not a holiday displeasure

शहीद दिवस पर अवकाश नहीं होने पर नाराजगी

Sun, 10 Jan 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
राही ब्लॉक सभागार में रविवार को रायबरेली कर्मचारी एकता मंच का गठन हुआ। इसमें विभिन्न संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


वहीं सात जनवरी को शहीद दिवस पर अवकाश नहीं घोषित किए जाने पर नाराजगी जताई गई। सभी ने इसकी निंदा की। साथ ही भविष्य में इसे नहीं दोहराए जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इससे पहले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें संरक्षक मंडल में सूर्यकांत मिश्र, बीएन यादव, वीएस सक्सेना, राकेश चौधरी, प्रमोद अवस्थी, अध्यक्ष मंडल में जयचंद वर्मा, अनूप मिश्रा, एसके सिंह, रामेंद्र मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्रा, दयाराम यादव, छम्मन खां को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडी गौतम को कोषाध्यक्ष, रणवीर सिंह मीडिया प्रभारी और रवींद्र श्रीवास्तव को संयोजक चुना गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर छह-छह पदाधिकारियों को चुना गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए कभी पीछे नहीं हटा जाएगा। सर्वसम्मति से 14 जनवरी को शपथ ग्रहण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed