{"_id":"615ddb028ebc3e831b32caa1","slug":"marks-improvement-exam-is-over-raibaraily-news-lko5989337151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक सुधार परीक्षा हुई खत्म, प्रैक्टिकल आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक सुधार परीक्षा हुई खत्म, प्रैक्टिकल आज और कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन इंटर के 96 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जबकि 51 अनुपस्थित रहे। अब अगले दो दिन यानी 7 एवं 8 अक्तूबर को प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इसके लिए शहर के जीआईसी और जीजीआईसी को सेंटर बनाया गया है, जहां 23 परीक्षार्थी प्रैक्टिकल देंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के लिए 18 सितंबर को अंक सुधार परीक्षा शुरू हुई थी। इसके लिए जिले के 1095 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए 13 केंद्र बने थे। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। जिला स्तर पर छह दस्ते गठित थे। हाईस्कूल की परीक्षा 4 अक्तूबर को समाप्त हो गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा अब खत्म हुई।
अंतिम दिन इंटर के परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। पहली पाली में परिधान रचना एवं सज्जा का एक परीक्षार्थी और फसल सुरक्षा सेवा का एक परीक्षार्थी पंजीकृत रहा। ये दोनों ही उपस्थित रहे। दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा के लिए 145 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 94 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबक 51 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
अब 7 व 8 अक्तूबर को इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा होगी, जिसमें 23 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए दो केंद्रों पर छह विषयों का प्रैक्टिकल कराने को परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जीआईसी में भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, फसल सुरक्षा प्रौद्योगिकी की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी, जबकि जीजीआईसी में सिर्फ गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल होगा।
परीक्षकों में चार शिक्षक जीआईसी में ही कार्यरत हैं। एक शिक्षक इसी जिले के दूसरे विद्यालय तो एक शिक्षक प्रयागराज जिले से नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन कराई गई। परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी की गई। प्रैक्टिकल के लिए भी सेंटर निर्धारित हो गए हैं, जहां 7 एवं 8 अक्तूबर को प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।