फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Many post-charge transferd

कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर

Wed, 22 Jul 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
एसपी मोहित गुप्ता ने बुधवार की रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया। कई चौकी इंचार्ज को इधर से उधर कर दिया। सदर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा रामकुमार आदिम को मुंशीगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मुंशीगंज चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप सिंह को सदर कोतवाली, सलोन कोतवाली में तैनात आशीष द्विवेदी को नसीराबाद थाने भेजा गया है।

बहाई चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर को भोजपुर चौकी इंचार्ज, नरपतगंज चौकी इंचार्ज राजपाल को लालगंज कोतवाली, हरचंदपुर थाने में तैनात विजय नारायण शुक्ला को बहाई चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


 न्यायालय चौकी इंचार्ज राजेश यादव को गेंगासो चौकी इंचार्ज बनाया गया। गेंगासो चौकी इंचार्ज बाबूराम राजवंशी को सरेनी, थुलेंडी चौकी इंचार्ज नत्थूलाल को महराजगंज कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन कोतवाली में तैनात दरोगा लालता सिंह को गदागंज थाने, महराजगंज से हेमराज रघुवंशी को हरचंदपुर भेजा गया। नसीराबाद थाने में तैनात रहे रणजीत सिंह को न्यायालय चौकी इंचार्ज बनाया गया है।


 अरविंद पांडेय को पुलिस लाइंस से महराजगंज कोतवाली भेजा गया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए   फेरबदल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed