{"_id":"5d812b1c8ebc3e93c418acee","slug":"manchale-was-beaten-at-the-crossroads-in-protest-against-molestation-raibaraily-news-lko482093275","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में मनचले को भरे चौराहे पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में मनचले को भरे चौराहे पर पीटा
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ करना एक मनचले को महंगा पड़ गया। महिला ने न सिर्फ उसकी भरे चौराहे पर पिटाई की, बल्कि पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामला लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा बाजार का है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ऊंचाहार नगर से जुड़े एक गांव में अपने मायके आई थी। मायके से ससुराल जाने के लिए उसने बस स्टेशन से एक टैंपो पकड़ा।
टैंपो में उसके पास ऊंचाहार कस्बा निवासी युवक बैठा था। युवक टैंपो में महिला को अश्लील इशारे कर रहा था। जब टैंपो अरखा बाजार के पास पहुंचा तो युवक ने महिला को छूने की गलती कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद महिला अपने रौद्र रूप में आ गई। टैंपो रोकर पहले उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर यूपी 100 को फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस नहीं आई तो महिला ने युवक को कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया युवक को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।