{"_id":"f7290daa758a8014063ee3611b5946b8","slug":"man-beaten-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर के नौकर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर के नौकर को बंधक बनाकर पीटा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात एक प्रापर्टी डीलर के नौकर को बंधक बनाकर कुछ लोग सई नदी के किनारे ले गए। वहां लाठियों से जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया।
मरणासन्न स्थिति में हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह होश आने पर वह घर पहुंचा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आचार्य द्विवेदी नगर निवासी राजू गौतम एक प्रापर्टी डीलर के यहां नौकरी करता है। गुरुवार की रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर महानंदपुर जा रहा था। इसी बीच इंदिरा उद्यान के पास खड़े कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
राजू के मुताबिक लड़कों ने उसे पहले जमकर पीटा, फिर बांध कर सई के किनारे उठा ले गए। वहां भी लाठियों से उसकी पिटाई की। बेहोश होने के बाद हमलावर भाग निकले।
सुबह चार बजे होश आने पर वह घर पहुंचा तो परिवारीजनों को इसका पता चला। घर वालों ने जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया। कोतवाल लक्ष्कीकांत पांडेय ने बताया राजू गौतम की तहरीर पर दीपक, श्रवण, मुन्ना, लल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।