फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Make school premises beautiful, focus on cleanliness: BSA

विद्यालय परिसर सुंदर बनाएं, स्वच्छता पर ध्यान दें

Sun, 24 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Make school premises beautiful, focus on cleanliness: BSA
हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की समीक्षा बैठक कराई गई। इस मौके पर मिशन प्रेरणा, ऑपरेशन कायाकल्प व एमडीएम योजना के तहत खाद्यान्न वितरण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने विद्यालय परिसर को सुंदर बनाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, मिशन प्रेरणा के प्रचार-प्रसार, पोषण वाटिका के निर्माण तथा समय से बच्चों को खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह ने विद्यालयों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, भवन की मरम्मत, सबमर्सिबल पंप की स्थापना के साथ साथ मनरेगा पार्क विकसित करने एवं खेल मैदान तैयार कराने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के 14 पैरामीटर के सापेक्ष बाकी कार्यों को जल्द पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम के खाद्यान्न एवं परिवर्तन लागत वितरण पर चर्चा करने के साथ ही मिशन प्रेरणा को जनांदोलन बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, राघवेंद्र, डॉ. बृजकिशोर, अनूप सिंह व ईश्वरदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed